फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Some technical things are not in the notice of Anurag Thakur: Jairam

कुछ तकनीकी चीजें अनुराग ठाकुर के ध्यान में नहीं हैं: जयराम

Wed, 18 Nov 2020 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Some technical things are not in the notice of Anurag Thakur: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस निर्माण पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच अंदरूनी मनमुटाव खत्म नहीं हो रहा है। कांगड़ा के कोटला बेहड़ में जनसभा में तल्खी के बाद रिज मैदान शिमला में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ तकनीकी चीजें अनुराग ठाकुर के ध्यान में नहीं हैं। जनसभा में उनके सीयू पर कहने की जरूरत थी या नहीं, मैं इस पर नहीं जाना चाहता। सेंट्रल यूनिवर्सिटी सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


शिलान्यास के बाद इसका काम शुरू हो, इसको लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।  हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी सीएम ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इंटरस्टेट आवाजाही शुरू होने से मामले बढ़े हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार और सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों त्योहारों, शादियों और अन्य समारोह में लोगों की भीड़ के चलते भी मामले बढ़े हैं। सरकार 23 नवंबर को कैबिनेट बैठक कर रही है, उसमें स्कूल खोलने या न खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed