Sirmour News: सोम प्रकाश बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत फिर विश्व गुरु बनने को अग्रसर
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाने की नीतियां देश को नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जा रही हैं।
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु बनने के मार्ग पर अग्रसर है। आज देश विकसित, खुशहाल व ताकतवर बन रहा है। देश में गुलामी की मानसिकता को खत्म किया जा रहा है। सामूहिक 2027 तक मिलकर हम भारत विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन समारोह कार्यक्रम में रामलीला मैदान पांवटा साहिब में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाने की नीतियां देश को नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जा रही हैं।
केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। वह इस यात्रा के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है। योग्य लाभार्थियों को मौके पर ही इन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सोम प्रकाश ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर देशवासी को सामूहिक भागीदारी निभाना बेहद जरूरी है जिससे अपना व दूसरों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए योजनाओं का लाभ उठा सकें। इससे पहले पांवटा पहुंचने पर विधायक सुखराम चौधरी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश का जोरदार स्वागत किया।
सुखराम चौधरी ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ देश की जनता उठा रही है। उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जा कर लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाएं। इस दौरान अवसर पर भाजपा ओबीसी प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी, नगर परिषद पांवटा की अध्यक्षा निर्मल कोर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, रीना चौधरी, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।