फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solidarity is necessary for strengthening the country: Rathore

देश की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी: राठौर

Sat, 29 Aug 2020 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Solidarity is necessary for strengthening the country: Rathore
वीरभद्र और विद्या स्टोक्स से मिले कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला के वृद्ध और बालिका आश्रम में जाकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी, कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों से मिले मान-सम्मान का कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। विशेष तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दूरभाष पर शुभकामनाएं देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कोविड-19 के चलते अन्य जिलों से पार्टी कार्यकर्ताओं से नहीं आने का आग्रह किया था। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में राठौर ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं से है। देश की मजबूती, एकता और अखंडता के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। आज देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई सबसे बड़ी समस्या है।

विज्ञापन


कोविड-19 के चलते अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। कहा कि उनके लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को एक मंच पर लाने में सफलता पाई है। एक दिन पहले ही वह लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले का दौरा कर लौटे हैं। अब समय आ गया है कि पार्टी नेता कार्यकर्ताओं के पास जाएं न कि कार्यकर्ता नेताओं के पास आएं। इस दौरान विधायक राजेंद्र राणा, विनय कुमार, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, अजय बहादुर, महासचिव रजनीश किमटा, राम सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक राणा, कई जिलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल, युवा कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प देकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed