{"_id":"635e95c3106fb851a35b0833","slug":"soldiers-will-give-message-to-youth-to-join-army-cycle-campaign-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: युवाओं को सेना में शामिल होने का संदेश देंगे सैनिक, साइकिल अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: युवाओं को सेना में शामिल होने का संदेश देंगे सैनिक, साइकिल अभियान शुरू
Sun, 30 Oct 2022 08:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 30 Oct 2022 08:48 PM IST
सार
ट्रांजिट कैंप पलचान के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैलेष सिंह और सहायक आयुक्त लाहौल-स्पीति डॉ. रोहित शर्मा ने भारतीय सेना के साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
भारतीय सेना का एक साइकिल अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना का एक साइकिल अभियान अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ र्पाटल से शुरू हुआ। ट्रांजिट कैंप पलचान के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैलेष सिंह और सहायक आयुक्त लाहौल-स्पीति डॉ. रोहित शर्मा ने भारतीय सेना के साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई। कर्नल शैलेष सिंह ने बताया कि इस अभियान में 10 सदस्य शामिल हैं और साइकिल अभियान तीन राज्यों हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगी और 620 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान युवाओं को जागरूक कर उन्हें भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे पूर्व भारतीय सेना के अभियान दल ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के वन्य जीव संरक्षण के कर्मचारियों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन