फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Soldier of Nagrota Bagwan martyred in Leh

Kangra News: नगरोटा बगवां के लिली गांव का जवान हैप्पी चौधरी लेह में शहीद

Tue, 20 Feb 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के लिली गांव का जवान शहीद हो गया। 20 वर्षीय जवान हैप्पी चौधरी 8 मार्च 2020 में सेना मेंभर्ती हुआ था।

विज्ञापन
Soldier of Nagrota Bagwan martyred in Leh
शहीद हैप्पी चौधरी(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के लिली गांव का जवान शहीद हो गया। 20 वर्षीय जवान हैप्पी चौधरी 8 मार्च 2020 में सेना में भर्ती हुआ था। वह भारतीय सेना की 26 पंजाब रेजिमेंट में सेवारत था। चार दिन पूर्व हैप्पी की ब्रेन हेमरेज के कारण तबीयत खराब हुई थी, जिसे बाद में उपचार के लिए सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे माता-पिता और एक बहन छोड़ गया है।  उधर, एसडीएम नगरोटा बगवां मनीष शर्मा ने बताया कि सैनिक के शहीद होने की सूचना मिली है। पार्थिव देह के पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सेना के जवान के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना की 26वीं पंजाब रेजिमेंट में सेवारत हैप्पी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लेह-लद्दाख सीमा पर सेवाएं दे रहे हैप्पी सिंह का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण आर्मी अस्पताल में हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed