फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: Police lodges FIR over status of pakistan flag on Facebook

Solan News: फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडे का स्टेटस लगाने पर मामला दर्ज

Sun, 05 Mar 2023 08:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने की है।

विज्ञापन
Solan News: Police lodges FIR over status of pakistan flag on Facebook
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दाड़लाघाट में एक व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी झंडे के साथ स्टेटस लगाने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बलदेव राज निवासी अर्की ने पुलिस को शिकायत दी है कि 2 मार्च को अंबुजा कंपनी में इनके साथ काम करने वाले व्यक्ति अजीज मोहम्मद ने अपने फोन पर अरमान खान की फेसबुक आईडी पर दिखाते हुए बतलाया कि शाहरुख खान जो अंबुजा चौक में सेलून की दुकान चलाता है, उसने अपने व अपने दोस्त के साथ पाकिस्तानी झंडा लगाकर स्टेटस लगा रखा है। उसी रात को इसके भतीजे विक्रम ने भी इसे इसके बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed