फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: nalagarh truck union meeting for adhyaksh election

Solan News: नालागढ़ ट्रक यूनियन के अध्यक्ष के लिए नहीं बनी सहमति, बैठक में गुटों का हंगामा

Fri, 10 Feb 2023 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

सभी गुट अपने-अपने गुट के प्रभारी बनाने के जुगाड़ लगाते रहे। इससे बैठक में हंगामा हो गया। जिसे देखते हुए एसडीएम दिव्यांशु सिंगल को भी बैठक में आना पड़ा।

विज्ञापन
Solan News: nalagarh truck union meeting for adhyaksh election
नालागढ़ ट्रक यूनियन की आम सभा में पहुंचे ट्रक संचालक। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन की आम सभा में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाई। अब दोबारा से 15 फरवरी को चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई है, जिसमें अगले चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विद्या रतन चौधरी और ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हरभजन सिंह दो नाम आए। अधिकतर ट्रक संचालक पूर्व अध्यक्ष विद्या रतन के पक्ष में थे लेकिन विद्यारतन ने कहा कि अगर उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाते हैं तो ही वह अध्यक्ष बनेंगे।

विज्ञापन


वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिस पर पूरी तरह से सहमति नहीं बनी ओर दोबारा से बैठक बुलाने का निर्णय लेना पड़ा। ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई। जिसमें ट्रक यूनियन के अध्यक्ष के चुनाव करवाने के लिए चुनाव प्रभारी चुना जाना था लेकिन प्रभारी के लिए भी सहमति नहीं हो पाई। इसके लिए भी डीआर चंदेल, डीके कौशल और तेजा सिंह तीन नाम आए।
विज्ञापन


सभी गुट अपने-अपने गुट के प्रभारी बनाने के जुगाड़ लगाते रहे। इससे बैठक में हंगामा हो गया। जिसे देखते हुए एसडीएम दिव्यांशु सिंगल को भी बैठक में आना पड़ा। उन्होंने दोनों गुटों को शांतिपूवर्क चुनाव करवाने की अपील की और अध्यक्ष पद के लिए नाम पूछे। जिसमें दो नाम आए। अधिकतर ट्रक संचालक पूर्व अध्यक्ष विद्या रतन के पक्ष में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर बैठक में विद्या रतन चौधरी को उनके समर्थक कंधे पर उठा कर बैठक में लाए लेकिन विद्या रतन ने दो टूक में कहा कि अगर उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाते हैं तो ठीक है लेकिन वह किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिसके लिए दूसरे गुट तैयार नहीं हुआ। जिसके चलते आम सभा को स्थगित कर दिया गया।


15 फरवरी को दोबारा बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बाहरी लोग भी काफी संख्या में आए थे इसलिए अगली बैठक में वह ट्रक ऑपरेटर आएंगे जिनके पास पहचान पत्र होगा। बैठक में दून के विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व अध्यक्ष विद्यारतन चौधरी, ट्रक आपरेटर सोसायटी के प्रधान जितेंद्र जिंदू, इंद्रजीत सिंह, यूनियन के उपप्रधान ईश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, दर्शन सैणी, दलजीत सिंह भिंडर, मदन चौधरी, हरभजन चौधरी, बलजीत सिंह समेत सैकड़ों ट्रक संचालक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed