{"_id":"64a2650814fef910b306be00","slug":"solan-news-kalka-shimla-national-highway-shamlech-tunnel-open-for-traffic-this-week-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कालका-शिमला फोरलेन पर बनी शमलेच टनल से इस सप्ताह से दौड़ने शुरू होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कालका-शिमला फोरलेन पर बनी शमलेच टनल से इस सप्ताह से दौड़ने शुरू होंगे वाहन
Mon, 03 Jul 2023 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:35 AM IST
सार
आगामी दो दिनों में नेशनल हाईवे प्राधिकरण की टीम के दौरा करने के बाद सड़क खोल दी जाएगी। टनल के बंद होने से बाईपास जाने वाले वाहन चालकों को शमलेच के बाद कालका की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
टनल को जाने वाली सड़क।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन के शमलेच में 11 अगस्त 2022 को सड़क धंसने से बंद पड़ी फोरलेन की पहली टनल से इस सप्ताह वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। इससे चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को चार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। आगामी दो दिनों में नेशनल हाईवे प्राधिकरण की टीम के दौरा करने के बाद सड़क खोल दी जाएगी। टनल के बंद होने से बाईपास जाने वाले वाहन चालकों को शमलेच के बाद कालका की ओर जाना पड़ता है। ऐसे में दोनों तरफ से ट्रैफिक होने के कारण दुर्घटनाओं के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
कार्य पूरा होने के बाद दुर्घटनाओं कम होंगी। गौर रहे कि बीते वर्ष 11 अगस्त को शमलेच के समीप बड़ोग टनल को जाने वाली सड़क बारिश के बाद पूरी तरह से धंस गई थी। इसके बाद सड़क को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
उधर, फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस सप्ताह टनल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। नेशनल हाईवे पांच पर टनल को जाने वाली सड़क को अत्याधुनिक रेन फोर्स सॉयल तकनीक से बनाया है।