रोहतांग समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी, अटल टनल बंद, शिमला में बारिश-ओलावृष्टि
हिमाचल की ऊपरी चोटियों में ताजा बर्फबारी
बर्फबारी से अटल टनल फिर हुई बंद
नेशनल हाईवे-305 जलोड़ी दर्रे के पास यातायात बंद
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर बर्फबारी के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
येलो अलर्ट के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग-कोकसर सहित भरमौर-पांगी, किहार, तीसा, सलूणी की ऊपरी चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद है। आपातकाल में ही फोर बाई फोर वाहन भेजे जा रहे हैं। डलहौजी, सोलंगनाला में बर्फ के फाहे गिरे। शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला, भुंतर, मंडी, कांगड़ा, धर्मशाला, चंबा में बादल बरसे। रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तीन और चार मार्च को बर्फबारी होने के आसार हैं।
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में पांच मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से नेशनल हाईवे-305 जलोड़ी दर्रे के पास यातायात बंद हो गया है। मनाली-केलांग मार्ग पर टनल के पास बीआरओ का साइन बोर्ड गिरने से दो घंटे एनएच बंद रहा। शनिवार सुबह तक रोहतांग में 15 सेंटीमीटर, कोकसर में दस, अटल टनल में पांच और जलोड़ी दर्रा में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लोगों से अटल टनल रोहतांग होकर यात्रा न करने की अपील की है।
जिला चंबा के भरमौर-पांगी, किहार, तीसा, सलूणी की ऊपरी चोटियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। डलहौजी के डैनकुंड, लक्कड़मंडी में ओलावृष्टि के साथ बर्फ के फाहे गिरे। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, सोलन 28.0, बिलासपुर 27.5, हमीरपुर 27.2, नाहन 26.1, सुंदरनगर 24.8, कांगड़ा 24.1, भुंतर 21.2, धर्मशाला 19.6, शिमला 17.4, चंबा 15.9, कल्पा 10.1, डलहौजी 9.5 और केलांग में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5, कल्पा 3.0, कुफरी 4.5, मनाली 6.9, डलहौजी 6.6, शिमला 7.6, धर्मशाला 8.6, मंडी 12.0, सोलन-बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.6, ऊना 13.0 और नाहन में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
फरवरी में सामान्य से 83 फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में फरवरी के दौरान सामान्य से 83 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। फरवरी में 102.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष 17.5 मिलीमीटर बारिश ही फरवरी में दर्ज हुई। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। जनवरी में सामान्य से 58 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी।
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
मनाली 12
डलहौजी 11
भुंतर 6
चंबा 6
मंडी 5
कल्पा 2.4
धर्मशाला 2
शिमला 1
कांगड़ा 1