{"_id":"5ebd66c38ebc3e909a686031","slug":"snowfall-in-rohtang-rain-in-kangra-amidst-meteorological-department-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग की चेतावनी के बीच रोहतांग में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच रोहतांग में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश
Thu, 14 May 2020 09:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
ऊना में छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को प्रदेश भर में मौसम के कई रंग देखने को मिले। रोहतांग में जहां बर्फबारी हुई, वहीं कांगड़ा में बादल जमकर बरसे। शिमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल-स्पीति में गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मई के दूसरे सप्ताह में भी मौसम खराब बना रहने से कुल्लू जिले में अब तक फसलों को 36 करोड़ का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि, अंधड़ से सेब, प्लम और नाशपाती को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा में गुरुवार दोपहर बाद बारिश हुई। पालमपुर, धर्मशाला, बैजनाथ, नूरपुर में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश से गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हुआ है। उधर, रोहडू की जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत कुडडू के सराजी छाजपूर के जंगल में बुधवार शाम बिजली गिरने से 85 भेड़ बकरियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
शिमला में गुरुवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में कुछ देर हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चलीं। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, सुंदरनगर में 30.3, बिलासपुर में 29.5, हमीरपुर में 29.2, मंडी में 29.9, कांगड़ा में 25.9, नाहन में 29.6, सोलन में 29.2, धर्मशाला में 23.2, शिमला में 23.8, कल्पा में 22.2 और केलांग में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।