रोहतांग में हिमपात और शिमला में बारिश, दो दिनों के लिए अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य मैदान और मध्यम ऊंचाई वाले भागों के लिए 23 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, 24 मार्च को मैदानी भागों में ओलावृष्टि के साथ अंधड़ चलने का येलो और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 27 मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना भी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा लेकिन सोमवार और मंगलवार को कई जगह भारी बारिश बराबरी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।
रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात
उधर, कुल्लू जिले में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने शनिवार को करवट बदली। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
इसके साथ तेज हवाएं चलने के साथ मौसम में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला समेत कई जिलों में सुबह के समय धूप होने के बाद शनिवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। मनाली, शिमला और अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई।