{"_id":"5e537e6a8ebc3ef382540a31","slug":"snow-clearance-on-rohtang-manali-leh-road-by-border-road-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार एक महीना पहले खुल सकता है रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार एक महीना पहले खुल सकता है रोहतांग दर्रा
Mon, 24 Feb 2020 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य राहलाफाल और दारचा से तीन दिन पहले शुरू हो चुका है। तीसरी टीम 94 आरसीसी ने रविवार को सिस्सू के नर्सरी से छह किलोमीटर आगे रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल से बर्फ हटाने का काम शुरू किया है। इससे इस बार रोहतांग दर्रा एक माह पहले खुल सकता है।
विज्ञापन
बीआरओ के 38 कृतिक बल के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि बीआरओ की तीसरी टीम 94 आरसीसी उदयपुर के जवानों ने लाहौल के अधिष्ठाता राजा घेपन और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद गुफा होटल से कोकसर की ओर बहाली के लिए मशीन बढ़ा दी है।
विज्ञापन
टीम कोकसर पहुंचने के बाद अपना कैंप लगाएगी। इसके बाद रोहतांग की ओर कदम बढ़ाएंगे। रोहतांग दर्रा खुलने के बाद 94 आरसीसी का दल ग्रांफू-काजा मार्ग बहाल करने में छोटा दड़ा तक जुटेगा। इससे आगे का सफर बीआरओ का 108 आरसीसी करेगा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष अत्यधिक बर्फबारी से बीआरओ ने बर्फ हटाने का काम एक महीना देर से शुरू किया था। इस बार फरवरी में यह काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बीआरओ के जवानों ने मनाली से गुलाबा से आगे राहलाफाल तक सफर तय कर लिया है। जल्द ब्यास नाला के हिमखंड को भेदकर टीम 70 मढ़ी कैंप तक पहुंचेगी। जिला परिषद उपाध्यक्ष शशिकिरण, समिति सदस्य सुनील कुमार, कोकसर पंचायत प्रधान अंजू देवी ने बीआरओ का आभार जताया है। कहा कि जल्द कोकसर के ग्रामीण जिला मुख्यालय से जुड़ेंगे।