फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Smuggler accused of supplying chitta to Himachal arrested from Attariborder

Solan News: हिमाचल को चिट्टा सप्लाई का आरोपी तस्कर अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2023 10:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Smuggler accused of supplying chitta to Himachal arrested from Attariborder
चिट्टा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

 पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी-वाघा बार्डर के पास चिट्टा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत-पाकिस्तान की सीमा से 6 किमी दूर एक गांव में रहता है। वह पाकिस्तान से ड्रोन से आने वाली हेरोइन की तस्करी में कई वर्षों से शामिल है। आरोप है कि वह ऊना, मंडी और सोलन में चिट्टा सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई चिट्टे के मामले में गिरफ्तार सोलन के एक निजी विवि के छात्र की निशानदेही पर की है। पुलिस आरोपी को सोलन लेकर आई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 25 सितंबर से सोलन पुलिस की विशेष टीम चिट्टा तस्करों की निगरानी कर रही थी। इस बीच सोलन के नामी निजी विश्वविद्यालय में एम फार्मा कर रहा छात्र दक्ष ठाकुर, तहसील घनारी, जिला ऊना चिट्टे की खरीद-फरोख्त में शामिल पाया गया। वह विवि समेत और युवक और युवतियों को चिट्टा सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने सूचना के बाद युवक के कमरे में दबिश देकर चिट्टा बरामद किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान छात्र ने आरोपी मंगल सिंह, तहसील अटारी, जिला अमृतसर पंजाब के नाम का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की निगरानी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन से आने वाली चिट्टे की तस्करी में कई वर्षों से शामिल था। वह हिमाचल के कई जिलों में चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।-गौरव सिंह, एसपी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में 32 बड़े तस्कर पकड़े
सोलन पुलिस ने तीन माह में बाहरी राज्यों के 32 सप्लायरों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनमें 4 नाइजीरियन के नागरिक भी हैं। पुलिस ने हिमाचल में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 6 बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इससे सैकड़ों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed