{"_id":"61debee22e3ed2445c43fdc1","slug":"smart-uniform-distribution-to-students-in-himachal-govt-schools-in-february-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को फरवरी में मिलेगी स्मार्ट वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को फरवरी में मिलेगी स्मार्ट वर्दी
Thu, 13 Jan 2022 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:04 AM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर वर्दी की रैंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट सही आने के बाद ही वितरण के निर्देश दिए हैं। बिना सैंपल रिपोर्ट आए वर्दी बांटने वाले प्रभारियों को नियमानुसार कार्रवाई के प्रति चेताया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों को फरवरी में स्मार्ट वर्दी मिलेगी। अगले सप्ताह तक ब्लॉक स्तर पर वर्दी की सप्लाई पहुंचना शुरू होगी। स्कूल स्तर पर वर्दी के सैंपल की सही रिपोर्ट आने पर ही आवंटन शुरू होगा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर अगर फरवरी में स्कूल बंद ही रहे तो अभिभावकों को स्कूलों में बुलाकर स्मार्ट वर्दी दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर वर्दी की रैंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट सही आने के बाद ही वितरण के निर्देश दिए हैं। बिना सैंपल रिपोर्ट आए वर्दी बांटने वाले प्रभारियों को नियमानुसार कार्रवाई के प्रति चेताया गया है। पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट स्कूल वर्दी के दो-दो सेट देने के साथ सिलाई के लिए 200-200 रुपये भी दिए जाएंगे। सिलाई का पैसा बैंक खातों के माध्यम से जारी होगा।
विज्ञापन
11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी सिलाई की राशि नहीं दी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से वर्दी खरीद की जा रही है। निगम की ओर से चयनित कंपनी को आपूर्ति के लिए आदेश बीते माह जारी कर दिया गया है। ऐसे में सभी स्कूलों में वर्दी एकत्र करने के लिए अभी से योजना तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन