फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Slit his wife and then his own throat with a blade, both admitted to hospital

Una News: ब्लेड से पहले पत्नी और फिर अपना गला रेता, दोनों अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Feb 2024 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Feb 2024 07:35 PM IST
सार

 उपमंडल गगरेट के ओयल गांव में पति ने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेत दिया और फिर अपने गले को भी ब्लेड से रेतने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Slit his wife and then his own throat with a blade, both admitted to hospital
ब्लेड - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के ओयल गांव में पति ने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेत दिया और फिर अपने गले को भी ब्लेड से रेतने की कोशिश की। घटना के बाद स्थानीय लोग घायल महिला को लेकर अस्पताल गगरेट ले गए। घटना के बाद पति घायल अवस्था में सोमभद्रा नदी की तरफ भाग गया। सोमभद्रा नदी के पार बेहोशी की हालत में मिला। दोनों को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ओयल गांव का व्यक्ति किसी बात को गुस्सा हो गया। उसने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेत कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

विज्ञापन


उसके बाद खुद को भी ब्लेड से कट लगाकर लहूलुहान कर लिया। अभी स्थानीय लोग पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे कि महाबीर के लहूलुहान होने की सूचना मिली। उसे भी उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और मामला पंचायत के माध्यम से पुलिस थाना गगरेट भी पहुंचा था। व्यक्ति एक बार पहले भी अपनी नसें काट चुका है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed