फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sixth semester exams decision in himachal pradesh cabinet meeting

छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर कैबिनेट में हो सकता है फैसला

Thu, 09 Jul 2020 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
sixth semester exams decision in himachal pradesh cabinet meeting
सांकेतिक तस्वीर

कॉलेजों में छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला हो सकता है। यूजीसी की नई गाइडलाइन को लेकर शिक्षा विभाग मंत्रिमंडल बैठक में प्रस्तुति देने की तैयारी में जुटा है। बैठक में स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों को संस्थानों में बुलाने और सिलेबस घटाने पर भी चर्चा होने के आसार हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार पहले से छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने के हक में है।

विज्ञापन


अब यूजीसी ने भी परीक्षाएं करवाने को मंजूरी दी है। अब सरकार को तय करना है कि परीक्षाएं कब से लेनी हैं। विभाग ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिलकर परीक्षाएं करवाने का खाका तैयार किया है। कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। सरकार को परीक्षाओं के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी। उधर, स्कूल और कॉलेजों के शिक्षकों को दी गईं छुट्टियां 12 जुलाई को समाप्त हो रही हैं।
विज्ञापन


13 जुलाई से स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जानी है। ऐसे में शिक्षकों को बुलाना है या इनकी छुट्टियां आगे बढ़ानी है। इसको लेकर भी चर्चा होगी। प्रदेश में 772 सरकारी स्कूल और 12 डिग्री कॉलेज संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें मुक्त करवाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्रों में सफाई अभियान चलाया जाना है। ऐसे में शिक्षकों को अभी बुलाना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य स्कूलों में शिक्षकों को रोस्टर आधार पर कम संख्या में बुलाने का भी प्रस्ताव है। ऐसे में कैबिनेट के समक्ष ये सभी जानकारियां रखी जाएंगी। सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश में भी नवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों का सिलेबस कम करने को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed