Solan News: तीसरे दिन छह ट्रक ऑपरेटरों ने दीं गिरफ्तारियां, रोष रैली भी निकाली
दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी समूह के बीच माल ढुलाई विवाद 51वें दिन में प्रवेश कर गया है। तीसरे दिन लगातार ट्रक ऑपरेटर यूनियन के छह सदस्यों ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में जाकर गिरफ्तारियां दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी समूह के बीच माल ढुलाई विवाद 51वें दिन में प्रवेश कर गया है। तीसरे दिन लगातार ट्रक ऑपरेटर यूनियन के छह सदस्यों ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में जाकर गिरफ्तारियां दीं। तीन दिन में 66 ट्रक ऑपरेटर गिरफ्तारियां दे चुके हैं। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी समूह के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। ट्रक ऑपरेटरों ने रोजाना की तरह माल ढुलाई के विवाद को हल करवाने के लिए अंबुजा गेट से बस स्टैंड दाड़लाघाट व स्यार से होते हुए वापस अंबुजा चौक तक रोष रैली निकाली।
इससे करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर बाजार में जाम भी लगता रहा। शुक्रवार को अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे ऑपरेटरों ने कहा कि अब उनके सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। कंपनी बंद हुए दो माह होने को हैं, मगर अभी तक इसमें कोई हल नहीं निकल पाया है। यदि जल्द हल नहीं निकलता है तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। ट्रक ऑपरेटर राकेश गौतम और बंटू शुक्ला ने कहा कि अगर फैसला हक में नहीं आता है तो चार फरवरी को दाड़लाघाट, शालाघाट और भराड़ीघाट में चक्का जाम किया जाएगा।