फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six tourists reached Shimla from China, there was a stir in the administration

चीन से शिमला पहुंच गए छह सैलानी, प्रशासन को अब मिली जानकारी, मचा हड़कंप

Wed, 19 Feb 2020 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2020 06:21 PM IST
सार

शिमला में चीनी पर्यटकों के होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। इसे चीन में फैले कोरोना वायरस से जोड़कर देखा जाने लगा।

विज्ञापन
Six tourists reached Shimla from China, there was a stir in the administration
इस होम स्टे में ठहरे थे चीनी सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला में चीनी पर्यटकों के होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। इसे चीन में फैले कोरोना वायरस से जोड़कर देखा जाने लगा। प्रशासन ने तत्काल चीन से शिमला घूमने आए छह पर्यटकों की स्वास्थ्य जांच करवाई। इसमें यह पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। विदेशी पर्यटक लक्कड़ बाजार के समीप एक होम स्टे में ठहरे हैं। जिला प्रशासन को इनके बारे में मंगलवार रात को सूचना मिली। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया। बुधवार सुबह डॉक्टरों की एक टीम होम स्टे पहुंची और विदेशी पर्यटकों की स्वास्थ्य जांच की। 

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर इन्हें सार्वजनिक स्थलों पर जाने से रोक दिया गया। गुरुवारको ये पर्यटक शिमला से लौट जाएंगे। ये पर्यटक 29 जनवरी को भारत आए थे। पहले कोलकाता पहुंचे। यहां भी इनकी स्वास्थ्य जांच की गई थी। ये कोलकाता, गोवा, दिल्ली, राजस्थान, वाराणसी, आगरा, जैसलमेर, जयपुर और अमृतसर घूमने के बाद शिमला पहुंचे।
विज्ञापन


इनमें एक विदेशी 13 फरवरी को शिमला पहुंचा था, जबकि पांच चीनी 16 फरवरी को आए। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी ने उपायुक्त को इसकी मंगलवार रात को सूचना दी। इनमें एक विदेशी चीनी मलयेशिया होते हुए भारत आया है। इनमें कोई भी चीनी 15 जनवरी से चीन के वुहान शहर नहीं गया है। इनमें एक पर्यटक का वीजा जून 2020 तक वैध है, जबकि पांच चीनियों का वीजा 27 फरवरी तक ही वैध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं उपायुक्त 

उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि मंगलवार रात उन्हें सूचना मिली। इस पर स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया। होम स्टे संचालक से रात में विदेशी पर्यटकों की पूरी जानकारी ली गई।

बुधवार सुबह चिकित्सकों की टीम होम स्टे पहुंची और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। कई जगह घूमने के बाद ये शिमला आए हैं। गुरुवार को लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed