फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six people were injured in the attack of hornet, one serious was referred to Una

Una: डोहक में रंगडों के हमले से छह लोग घायल, गंभीर हालत में एक को ऊना किया रेफर

Mon, 28 Nov 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसीए, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसीए, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 09:31 PM IST
सार

 ऊना जिले के बगाणा क्षेत्र के डोहक गांव में बालन लेने गए छह लोगों पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। इनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Six people were injured in the attack of hornet, one serious was referred to Una
रंगडों के हमले से बच्चा घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बगाणा क्षेत्र के डोहक गांव में बालन लेने गए छह लोगों पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। इनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है। अन्य तीन का घर में ही उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार डोहक गांव के कुछ लोग बालन का इंतजाम के लिए गांव से कुछ दूरी पर थे।

विज्ञापन


इस बीच एक पेड़ में रंगडों का छत्ता बना हुआ था। इस पेड़ से बालन का इंतजाम करते हुए लोगों ने रंगडों के छत्ते पर ध्यान नहीं दिया और पेड़ में हलचल होने पर रंगडों ने हमला कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन अधिक घायल होने पर इन्हें बंगाणा अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


यहां से 70 वर्षीय गोपाल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों में 50 वर्षीय काडू राम, 14 वर्षीय कुबेर कालिया, निखिल, अभी जस्सल व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। उधर, डॉक्टर चेतन ने बताया कि एक व्यक्ति को रेफर किया है। जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed