{"_id":"5eb3c4168ebc3e9030600320","slug":"six-himachali-walks-from-nagpur-to-chandigarh-himachal-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर से चंडीगढ़ पैदल पहुंचे, अब टैंपों ट्रेवलर से चंबा पहुंचाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपुर से चंडीगढ़ पैदल पहुंचे, अब टैंपों ट्रेवलर से चंबा पहुंचाएगी सरकार
Thu, 07 May 2020 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर में लॉकडाउन में फंसे हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छह लोग लगभग दस दिनों की पैदल यात्रा अथवा किसी वाहन के माध्यम से बुधवार को हिमाचल भवन चंडीगढ़ पहुंचे। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता कहा कि चंबा जिले के सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, संजीव, सुभाष, अनूप और कमल कुमार को हिमाचल भवन पहुंचने पर प्रदेश सरकार की ओर से भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दूरभाष के माध्यम से स्वयं उनसे बातचीत की है और उन्हें आगे की यात्रा के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, इन सभी को चंबा पहुंचाने के लिए एक टैंपों ट्रैवलर का प्रबंध किया गया है जिसका पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन