फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six disqualified Congress MLAs and three independent MLAs are staying in a famous hotel in Rishikesh amid tigh

Himachal: ऋषिकेश में बागी विधायकों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं, होटल में सुरक्षा कड़ी

Sat, 09 Mar 2024 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा करने वाले कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह  और तीन निर्दलीय विधायक त्तराखंड के ऋषिकेश के नामी होटल में ठहरे हुए हैं। 

विज्ञापन
Six disqualified Congress MLAs and three independent MLAs are staying in a famous hotel in Rishikesh amid tigh
कांग्रेस के छह बागी विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के एक होटल में ठहराए गए हिमाचल कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। होटल को चारों ओर से सील किया गया है। सीआरपीएफ होटल के भीतर, जबकि बाहर उत्तराखंड पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। होटल के भीतर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। होटल की सुरक्षा अलग से है। होटल प्रबंधक को होटल में ठहरे और ठहरने वालों की सूची दी गई है। इस सूची में गाड़ियों के नंबर, नाम-पता, सब जानकारी है। होटल से बागी विधायकों को बाहर आने की भी अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

सूत्र बताते हैं कि नामी होटल में छह कमरे बुक किए गए हैं। इनमें कांग्रेस के छह बागी, तीन निर्दलीय, भाजपा के दो विधायक के अलावा दो अन्य लोग इनके साथ हैं। यह भी बताया गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी उनसे नहीं मिले हैं। इससे पहले जब ये चंडीगढ़ के एक निजी होटल में थे तो इनसे कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का मिलना-जुलना लगा रहता था। ऐसे में इन विधायकों को शिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया है। इन बागी विधायकों को किस-किस के फोन आ रहे हैं। इस पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमाचल प्रदेश में कभी भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, जबकि कांग्रेस पार्टी के लिए कांग्रेस के बागी मुसीबत बने हुए हैं। पहले ये बागी चंडीगढ़ के एक निजी होटल में ठहरे थे। अब इनका स्थान बदला गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे कांग्रेस नेता न मिल सकें।

विज्ञापन

28 फरवरी के बाद हिमाचल नहीं लौटे बागी
क्राॅस वोटिंग के बाद ये बागी विधायक चंडीगढ़ चले गए। 28 फरवरी को विधायक हेलिकाप्टर से शिमला पहुंचे। सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच इन्हें विधानसभा पहुंचाया गया। यहां उपस्थिति दर्ज करने के बाद शाम को वापस चंडीगढ़ चले गए। शुक्रवार को ही इन्हें चंडीगढ़ से ऋषिकेश भेजा गया है।
 

प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा करने वाले कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और तीन निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा उत्तराखंड के ऋषिकेश के नामी होटल में ठहरे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed