फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: Woman charred to death in fire at slum in Sirmour Himachal Pradesh

Sirmour News: दाहन पंचायत में झोंपड़ी में लगी आग, जिंदा जली महिला

Fri, 06 Oct 2023 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Oct 2023 08:40 PM IST
सार

मेहंदी देवी टीन की एक अंगेठी में आग सेक रही थी। आग सेंकते वक्त मेंहदी देवी ने टीन की इस अंगेठी पर लगे ढक्कन को खोल दिया, जिससे एकदम झोंपड़ी ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन
Sirmour News: Woman charred to death in fire at slum in Sirmour Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की  ग्राम पंचायत दाहन के रुग गांव में एक झोंपड़ी में आग लगने से एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में सात भेड़ बकरियां भी जल गईं। पंचायत के पूर्व उपप्रधान अनिल पुंडीर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को टेलीफोन पर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने बुझाने के प्रयास किए लेकिन उसकी पत्नी को बाहर नहीं निकाला जा सका और वह अंदर ही जल गई। पुलिस दल ने मौके पर जाकर पाया कि देवेंद्र ने गर्मी के मौसम में अपने घोड़ों व बकरियों के लिए सैर जंगल में लकड़ी की टहनियों व पेड़ की पतियों से एक छान/झोपड़ी बनाई थी, जिस पर प्लास्टिक की तिरपाल डाली गई थी।
विज्ञापन


वीरवार रात करीब आठ बजे देवेंद्र की पत्नी मेहंदी देवी (35) नहाने के बाद टीन की एक अंगेठी में आग सेक रही थी। आग सेंकते वक्त मेंहदी देवी ने टीन की इस अंगेठी पर लगे ढक्कन को खोल दिया, जिससे एकदम झोंपड़ी ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारण झोपड़ी के अंदर बंधा घोड़ा बिदककर बाहर निकल गया। इस बीच झोपड़ी के अंदर मेंहदी देवी मदद के लिए चीख पुकार करने लगी तो झोपड़ी के बाहर नहाने निकले देवेंद्र ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए झोंपड़ी के अंदर जाना चाहा लेकिन धुआं व आग की ऊंची लपटों के बीच वह अंदर नहीं जा सका।


इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया लेकिन तब तक मेंहदी देवी की झोंपड़ी के अंदर पूरी तरह झुलसने से मृत्यु हो चुकी थी और झोपड़ी में बंधी सात बकरियां भी जलकर मर गईं।डीएसपी अरुण मोदी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed