{"_id":"657808a57b2afd112101e4de","slug":"sirmour-news-suspicious-death-of-a-worker-in-the-industrial-unit-of-gondpur-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गोंदपुर की औद्योगिक इकाई में कामगार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गोंदपुर की औद्योगिक इकाई में कामगार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
Tue, 12 Dec 2023 01:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Dec 2023 01:41 PM IST
सार
प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के गोंदपुर क्षेत्र की औद्योगिक इकाई में एक कामगार(29) की संदिग्ध मौत हो गई।
विज्ञापन
पांवटा में कामगार की संदिग्ध मौत पर एकत्र परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के गोंदपुर क्षेत्र की औद्योगिक इकाई में एक कामगार(29) की संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कामगार को घायल अवस्था में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने इकाई प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक परविंदर सिंह (29) पुत्र जसवीर सिंह उर्फ लक्की दवा इकाई फार्मा-2 में मरम्मत (इंजीनियरिग) विभाग में कार्यरत रहा था। मंगलवार सुबह डीएसपी पांवटा व एसडीएम पांवटा मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद गोंदपुर इकाई परिसर के बाहर ग्रामीण एकत्रित हुए। लोगो ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी है।
विज्ञापन