{"_id":"652f8a094afff8e4f4077a27","slug":"sirmour-news-government-sanskrit-college-nahan-dress-code-for-students-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन के संस्कृत कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू, जिले का पहला महाविद्यालय बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन के संस्कृत कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू, जिले का पहला महाविद्यालय बना
Wed, 18 Oct 2023 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
पंकज तन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:03 PM IST
सार
महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी ड्रेस कोड को छात्र-छात्राओं ने बिना किसी विरोध के स्वीकार किया है।
विज्ञापन
गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत कॉलेज नाहन में वर्दी पहनकर पहुंचे विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन जिले का ऐसा पहला सरकारी महाविद्यालय बन गया है, जहां छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। महाविद्यालय के नए नियमों के मुताबिक अब छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से तय की गई ड्रेस में ही आना होगा। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी ड्रेस कोड को छात्र-छात्राओं ने बिना किसी विरोध के स्वीकार किया है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रबंधन की ओर से तय नए ड्रेस कोड में आने भी शुरू हो गए हैं। छात्राओं के लिए हल्के जामुनी रंग की सलवार और कमीज, सर्दियों में काले रंग की स्वेटर, जबकि छात्रों के लिए हल्के जामुनी रंग की कमीज और ग्रे रंग की पेंट के साथ सर्दियों में सिल्वर ग्रे रंग की स्वेटर ड्रेस कोड में रखा है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में संस्कारों के साथ-साथ अनुशासन व समानता का कायम करना इसका मकसद रहा। महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं अलग-अलग तरह के वस्त्र पहनकर आ रहे थे। इनमें कई साधारण परिवार से संबंधित भी थे। ऐसे में छात्र-छात्राओं में अनुशासन व समानता कायम करने के मकसद से महाविद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के साथ बैठक और ड्रेस कोड पर चर्चा की।
विज्ञापन
बाहरी तत्वों पर भी रहेगी नजर
महाविद्यालय में करीब 537 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। यहां ड्रेस कोड लागू होने से बाहरी छात्रों (आउटसाइडर्स) का प्रवेश भी बंद हो गया है। इसके लागू होने से कई सारी व्यवस्थाओं में सुधार हो जाएगा। विद्यार्थी अपनी कक्षा बंक करके बाजार, पार्क में घूमते नजर नहीं आएंगे। ऐसा करेंगे तो पहचान लिए जाएंगे।
ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। - डॉ. संदीप शर्मा, कार्यकारी प्राचार्य, संस्कृत महाविद्यालय