फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: Assam Rifles jawan died of illness in Nagaland

Sirmour News: असम राइफल्स के जवान का नगालैंड में बीमारी से निधन

Tue, 29 Aug 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Aug 2023 08:07 PM IST
सार

 हवलदार रंजीत सिंह पुत्र प्रेमचंद पिछले तीन-चार दिन से डायरिया की चपेट में आए थे। सोमवार की शाम 28 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Sirmour News: Assam Rifles jawan died of illness in Nagaland
रंजीत सिंह(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

असम राइफल्स में तैनात विकास खंड नाहन के बर्मा पापड़ी के 46 वर्षीय जवान रंजीत सिंह का बीमारी से निधन हो गया है। वह नगालैंड में तैनात थे। जानकारी के अनुसार हवलदार रंजीत सिंह पुत्र प्रेमचंद पिछले तीन-चार दिन से डायरिया की चपेट में आए थे। सोमवार की शाम 28 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। असम राइफल्स से कंपनी के सीओ ने मंगलवार सुबह 4:00 बजे उनके भाई बलवीर को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


भाई की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार तक जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचेगा जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रंजीत सिंह अपने पीछे अपने दो बेटे, पत्नी, तीन भाई और पिता को छोड़ गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीती 28 अगस्त को ही उनका जन्मदिवस भी था और इसी दिन उन्होंने संसार त्याग दिया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव मनीष चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed