{"_id":"65705a14d7199a6e0e0ca699","slug":"sirmour-fire-breaks-out-in-furniture-shop-bikes-and-machines-including-alto-car-burnt-to-ashes-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिवा पंचायत में फर्नीचर की दुकान जली, ऑल्टो कार और बाइक भी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिवा पंचायत में फर्नीचर की दुकान जली, ऑल्टो कार और बाइक भी राख
Wed, 06 Dec 2023 04:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:55 PM IST
सार
प्रदेश के सिरमौर जिले के शिवा पंचायत में फर्नीचर की दुकान जलकर राख हो गई। इसके अलावा साथ खड़ी ऑल्टो कार व एक बाइक भी राख में बदल गई।
विज्ञापन
ऑल्टो कार और बाइक राख
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिवा पंचायत में फर्नीचर की दुकान जलकर राख हो गई। इसके अलावा साथ खड़ी ऑल्टो कार व एक बाइक भी राख में बदल गई। वहीं, एक पिकअप गाड़ी व बाइक आंशिक रूप से जल गई है। जानकारी के अनुसार शिवा गांव निवासी कपिल फर्नीचर की दुकान में आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकान मालिक ने बताया कि इस आग में उनका लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
आग लगने का पता लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग से दुकान में रखी कट्टर मशीन, 2 कम्प्रेशर जलकर राख हो गए हैं। प्रभावित कपिल ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो सब राख हो चुका था। शिवा पंचायत की प्रधान बबिता परमार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार पांवटा साहिब ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट बना दी है। जल्द ही उचित मुवावजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन