फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour bus accident old video viral on social media Police take action

पुराने बस हादसे का वीडियो वायरल करने पर फेसबुक यूजर पर शिकंजा

Sat, 30 Nov 2019 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Nov 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Sirmour bus accident old video viral on social media Police take action
सांकेतिक तस्वीर

जनपद सिरमौर के संगड़ाह में करीब एक साल पहले हुई बस दुर्घटना की वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। सुबह-सवेरे एक न्यूज चैनल की क्लीपिंग के वायरल होने से प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई। थानों और अस्पतालों में फोन घनघनाने लगे।

विज्ञापन


जांच के बाद यह मामला पूरी तरह से फेक पाया गया। लिहाजा, पुलिस ने अपने साइबर सेल से मामले की जांच के बाद वीडियो और न्यूज चैनल का लिंक वायरल करने वाले युवक की पहचान की। पुलिस के अनुसार हमीरपुर जिले के एक युवक ने यह वीडियो वायरल की थी। पुलिस युवक को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। युवक को पूछताछ के लिए सिरमौर तलब किया जा सकता है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक बस दुर्घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके साथ ही एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल का लिंक भी वायरल किया जा रहा है। इसमें दिखाया है कि संगड़ाह के पास एक निजी स्कूल की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें छह बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। सिरमौर पुलिस प्रशासन, सीआईडी और मेडिकल कॉलेज में दुर्घटना की सूचना को लेकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति रही। पुष्टि के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। दरअसल, दुर्घटना का यह मामला 5 जनवरी 2019 का था। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने इस वायरल मैसेज पर संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया पर ही गाइडलाइन जारी कर दी। साथ ही इस लिंक को डालने वाले शख्स को लिंक हटाने की हिदायत दी गई। उन्होंने सूचित किया कि इस प्रकार की कोई बस दुर्घटना जिला सिरमौर में नहीं हुई है।

यह खबर पुरानी बस दुर्घटना की है। किसी भी प्रकार की सूचना को बिना सत्यापन अथवा उस खबर की सत्यता जांचें बिना आगे वायरल न करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने वाले के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


संबंधित व्यक्ति तत्काल इस खबर के लिंक को अपने फेसबुक अकाउंट से हटा दें अन्यथा उसके कानूनी कार्रवाई होगी। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि यह एक फेक पोस्ट थी। पुरानी खबर को हमीरपुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस उसे कानूनी नोटिस भेजेगी। इससे पूछताछ भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed