{"_id":"64d64b7231b2fadacf0046d4","slug":"sirmauri-tal-cloud-burst-grandmother-grandson-s-dead-body-found-mother-s-dead-body-also-recovered-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmauri Tal Cloudburst: सिरमौरी ताल में बादल फटने से मलबे में दबे तीन और शव निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmauri Tal Cloudburst: सिरमौरी ताल में बादल फटने से मलबे में दबे तीन और शव निकाले
Fri, 11 Aug 2023 09:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Aug 2023 09:41 PM IST
सार
सिरमौर जिले में सिरमौरी ताल में तीन दिन पहले बुधवार को बादल फटने के बाद मकान गिरने से मलबे में दबे तीन और शव शुक्रवार को निकाले गए।
विज्ञापन
सिरमौरी ताल में बादल फटने से हुई तबाही।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सिरमौरी ताल में तीन दिन पहले बुधवार को बादल फटने के बाद मकान गिरने से मलबे में दबे तीन और शव शुक्रवार को निकाले गए। दादी जीतो देवी (57) और पोते नितेश (10) के शव एक ही जगह सीने से लगे मिले। शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अंतिम समय तक भी दादी ने पोते का साथ नहीं छोड़ा। वहीं मां रजनी (31) का शव भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को दादा कुलदीप सिंह (63) और पोती दीपिका (8) का शव मिला था। मकान के मलबे में पांच लोग दब गए थे। एक साथ मिले दादी-पोते के शव देखने से ऐसा लगा कि जिस समय भारी तबाही आई, दादी ने पोते को अंत समय पर अपनी बांहों में पकड़े रखा। रजनी का शव भी पास में बरामद हुआ।
विज्ञापन
शवों की बरामदगी के दौरान मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दिनभर सर्च ऑपरेशन के बाद शाम 3:40 बजे 31 साल की रजनी का शव बरामद हुआ। इसके एक घंटे बाद 4:35 बजे जीतो देवी और नितेश का शव एक साथ मिला।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को पांवटा साहिब के श्मशानघाट में कुलदीप सिंह का उनके बड़े बेटे कमल ने अंतिम संस्कार किया, जबकि नारीवाला में दीपिका को उसके पिता विनोद ने दफनाकर नम आंखों से विदाई दी। एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए पांवटा अस्पताल लाए गए। शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।