फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Two cars and one pickup buried in debris due to heavy rains, crops also destroyed

सिरमौर: भारी बारिश से आए मलबे में दबीं दो कारें और एक पिकअप, फसलें भी तबाह

Fri, 07 May 2021 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 May 2021 08:24 PM IST
सार

शुक्रवार को उपमंडल राजगढ़ के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। जंगलों में हुए अग्निकांड से ढीली पड़ी मिट्टी अब बारिश के साथ बह रही है। शुक्रवार को भी बारिश के बीच भारी मलबा और मिट्टी बहने से तीन गाड़ियां आधे तक धंस गईं। 

विज्ञापन
Sirmaur: Two cars and one pickup buried in debris due to heavy rains, crops also destroyed
मलबे में दंबीं कारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ में भारी बारिश के चलते डिंबर पंचायत के भनोग के समीप हुए भारी भूस्खलन से आए मलबे के बीच तीन वाहन बुरी तरह धंस गए। वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। अचानक पहाड़ी से आए मलबे के चलते भनोग के पास सड़क पर खड़ीं दो कारें एवं एक पिकअप चपेट में आ गई। इससे वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बाद में वाहनों को जेसीबी मशीन के मदद से निकाला गया। 

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को उपमंडल राजगढ़ के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। जंगलों में हुए अग्निकांड से ढीली पड़ी मिट्टी अब बारिश के साथ बह रही है। शुक्रवार को भी बारिश के बीच भारी मलबा और मिट्टी बहने से तीन गाड़ियां आधे तक धंस गईं। इसके साथ-साथ ग्रामीणों की ओर से बनाए गए बड़े जोहड़ में भी मलबा भर गया। 
विज्ञापन


नकदी फसलें भी तबाह
विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत डिंबर में शुक्रवार बाद दोपहर हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, टमाटर और फ्रांसबीन आदि फसलें तबाह हो गईं। पूर्व पंचायत प्रधान कप्तान सिंह और चंद्रमणी ठाकुर व सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे डिंबर, नानू, बगोड़िया और भनोग आदि क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं की तैयार फसल नष्ट हो गई। जबकि, टमाटर, शिमला मिर्च और फ्रांसबीन की फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed