फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur Truck Union also increased freight rates, new rates will be applicable from July 18

Sirmour News: अब सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बढ़ाया डेढ़ रुपये मालभाड़ा, 18 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Mon, 17 Jul 2023 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

प्रदेश की सिरमौर ट्रक यूनियन ने भी मालभाड़ा बढ़ा दिया है। यूनियन ने मालभाड़ा में डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। यूनियन के अनुसार मंगलवार 18 जुलाई से नई दरें लागू हो जाएंगी।
 

विज्ञापन
Sirmaur Truck Union also increased freight rates, new rates will be applicable from July 18
मालभाढ़ा बढ़ाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजल पर वैट में तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद प्रदेश की सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी मालभाड़े की दरों में डेढ़ रुपये किमी इजाफा कर दिया है। इससे पहले नालागढ़ और बरमाणा ट्रक यूनियनें भी भाड़ा बढ़ा चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और सिरमौर ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया है। मंगलवार से ही मालभाढ़े की ये नई दरें लागू हो जाएगी। बता दें कि सिरमौर ट्रक यूनियन ऑपरेटर पांवटा साहिब के पास 1,500 से अधिक छोटे-बड़े माल वाहक वाहन पंजीकृत हैं। ये ट्रक पांवटा से पंजाब, हरियाणा, अहमदाबाद, कोलकाता और बंगलूरू समेत देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन माल ढुलाई के लिए आते-जाते हैं।हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले सात माह के भीतर दूसरी बार डीजल के वैट को तीन रुपये बढ़ोतरी की है। इसी साल जनवरी माह में भी सरकार ने तीन फीसदी वैट बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन


उस दौरान भी यूनियन ने डेढ़ रुपये मालभाड़े में बढ़ोतरी की थी। अब फिर सरकार ने डीजल पर वैट लगाकर तीन रुपये की बढ़ोतरी री है, जिसका असर अब मालभाड़े पर भी पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश की सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी मालभाड़े की दरों में इजाफा करने की मांग उठाई थी। इसके बाद हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और सिरमौर ट्रक यूनियन की सोमवार को संयुक्त बैठक में मालभाड़े को लेकर फैसला ले लिया गया। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़े में डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। ये मालभाड़े की नई दरें 18 जुलाई से ही लागू कर दी जाएंगी।  सरकार ने पिछले सात माह के भीतर दूसरी बार डीजल पर वैट में तीन रुपये बढ़ोतरी की है। इसी साल जनवरी में भी सरकार ने तीन फीसदी वैट बढ़ोतरी की गई थी। उस दौरान भी यूनियन ने डेढ़ रुपये मालभाड़े में बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन


सिरमौर ट्रक यूनियन का नया मालभाड़ा
शहर             पुराना               नया
बंगलूरू          101700        111225
मुंबई             74300           79425
कोलकाता        71350         76900
अहमदाबाद      52800         57100
दिल्ली            18690           21790

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed