Sirmour News: सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बढ़ाया डेढ़ रुपये प्रति किमी मालभाड़ा
हिमाचल प्रदेश की सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी मालभाड़े की दरों में इजाफा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और सिरमौर ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजल पर वैट में तीन रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी का असर अब मालभाड़े पर पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश की सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी मालभाड़े की दरों में इजाफा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और सिरमौर ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़े में डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। ये मालभाड़े की नई दरें सोमवार यानी 16 जनवरी से लागू कर दी जाएंगी। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई प्रधान सतीश गोयल, महासचिव नवीन अग्रवाल और सिरमौर ट्रक यूनियन पांवटा साहिब के प्रधान बलजीत सिंह नागरा, चेयरमैन सोमनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, सचिव कुलदीप खुंडूजा, भूपेंद्र सिंह, गुरपाल सिंह, जसमेर सिंह ने बैठक में ये फैसला लिया।
बता दें कि सिरमौर ट्रक यूनियन ऑपरेटर पांवटा साहिब के पास 1350 से अधिक छोटे-बड़े माल वाहक वाहन पंजीकृत हैं। ये ट्रक पांवटा से पंजाब, हरियाणा, अहमदाबाद, कोलकाता और बंगलूरू समेत देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन माल ढुलाई के लिए आते-जाते हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई प्रधान सतीश गोयल व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने दरें बढ़ाने की पुष्टि की है।
ये रहेंगी नई दरें (निर्धारित किराया प्रति 9 टन)
शहर वर्तमान मालभाड़ा नया मालभाड़ा
बंगलुरू 1,02,800 1,06,400
कोलकाता 72,200 74,750
मुंबई 71,200 73,750
अहमदाबाद 51,450 53,400
दिल्ली 17,470 17,850