फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Since the implementation of the Model Code of Conduct, the Excise Department has recovered 6,805 liters of liq

हिमाचल: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आबकारी विभाग ने बरामद की 6,805 लीटर शराब

Mon, 22 Apr 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से विभाग की ओर से गठित 59 टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रदेश के भीतर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की है। 

विज्ञापन
Since the implementation of the Model Code of Conduct, the Excise Department has recovered 6,805 liters of liq
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी विभाग ने चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, कुल्लू और बद्दी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6,805 लीटर शराब और लाहन बरामद की है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से विभाग की ओर से गठित 59 टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रदेश के भीतर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की है। चंबा की टीम ने तीसा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों कुड्डी और तरेला में 2,550 लीटर लाहन जब्त कर नष्ट की है। गत सप्ताह चंबा की टीम ने तीसा क्षेत्र के कठिन इलाकों कुथला, दुमास और झन्नास में लगभग 3,300 लाहन बरामद कर नष्ट की थी। राजस्व जिला नूरपुर की टीम ने पुराना गंगथ क्षेत्र में 1,500 लीटर लाहन बरामद की।

विज्ञापन


हमीरपुर की टीम ने भी एक घर की तलाशी के दौरान 1,032 बोतलें शराब बिना दस्तावेजों के बरामद की। शिमला, मंडी और कुल्लू की टीमों ने इस सप्ताह क्रमशः 515, 191 व 141 लीटर अवैध शराब जब्त की है। गत सप्ताह सिरमौर की टीम ने पांवटा साहिब के साथ लगते टोका खारा जंगल में लगभग 16,000 लीटर लाहन हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के अंतर्गत जब्त और नष्ट की थी। आबकारी आयुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विभाग सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। अवैध शराब तथा फ्रीबिज के मामले संज्ञान में आते ही तुरंत टोल फ्री नंबर 18001808062, दूरभाष नंबर 0177-2620426 और व्हाट्सएप नंबर 94183-31426 और controlroomhq@gmail.com पर जानकारी साझा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed