फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Silver to Tamanna Sharma in National Yoga Competition, will now represent the country

Solan: राष्ट्रीय योग स्पर्धा में तमन्ना शर्मा को रजत, अब देश का प्रतिनिधित्व करेंगी

Thu, 30 Mar 2023 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

तमन्ना शर्मा पिछले कई वर्षों से स्वामी विवेकानंद योग साधना केंद्र न्यू नालागढ़ में योगासन की क्रियाएं सीख रही हैं। योग केंद्र के संचालक आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि तमन्ना शर्मा अब एशियन योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। 

विज्ञापन
Silver to Tamanna Sharma in National Yoga Competition, will now represent the country
राष्ट्रीय योग स्पर्धा में तमन्ना शर्मा ने जीता रजत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 47वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में नालागढ़ की तमन्ना शर्मा ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है। राजस्थान के बांगड़ स्टेडियम में करवाई गई प्रतियोगिता में पूरे भारत के 28 राज्यों के 1,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा और राष्ट्रीय कोच योगाचार्य रमन ने बताया कि नालागढ़ की तमन्ना शर्मा ने स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

विज्ञापन


तमन्ना शर्मा पिछले कई वर्षों से स्वामी विवेकानंद योग साधना केंद्र न्यू नालागढ़ में योगासन की क्रियाएं सीख रही हैं। योग केंद्र के संचालक आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि तमन्ना शर्मा अब एशियन योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। तमन्ना शर्मा की इस उपलब्धि पर गौतम जोशी, सुनील शर्मा, चंदन पुजारी, रजनी ठाकुर ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed