{"_id":"5fabf1d6a8deab1c9a03a87e","slug":"sikridhar-cement-plant-issue-of-chamba-will-soon-resolve-the-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के सिकरीधार में हर हाल में लगेगा सीमेंट प्लांट: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के सिकरीधार में हर हाल में लगेगा सीमेंट प्लांट: जयराम
Wed, 11 Nov 2020 07:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले के सिकरीधार में सीमेंट प्लांट हर हाल में लगाया जाएगा। इससे जुड़ा जो भी मसला होगा, उसे जल्द हल किया जाएगा। दो दिन के चंबा जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिहुंता में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिकरीधार सीमेंट प्लांट से रोजगार के द्वार खुलेंगे। विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। कोरोना काल में सरकार की कार्यप्रणाली बेहतरीन रही।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार कार्य किया गया। इससे प्रदेश में कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाब भी हुए। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने का कारण लोगों का सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सही नहीं करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल में कांग्रेस ने सरकार का सहयोग नहीं किया। विपक्ष सरकार के कार्यों के खिलाफ दिखा। कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। लोगों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली। दोपहर को चौगान मैदान से उन्होंने जिले के लिए करोड़ों की विकास योजनाएं दीं।
विज्ञापन