फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Siddhant Singh thakur flying officer in indian air force

उपलब्धि: पालमपुर के कंडबाड़ी के सिद्धांत बने फ्लांइग अफसर, परिजनों में खुशी का माहौल

Sun, 17 Dec 2023 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Dec 2023 06:35 PM IST
सार

सिद्धांत बचपन से ही फौज में जाना चाहते थे। इसे लेकर उन्होंने परीक्षाएं उत्तीर्ण करके भारतीय वायु सेवा ज्वाइन की ओर फ्लाइंग अफसर नियुक्त हुए।
 

विज्ञापन
Siddhant Singh thakur flying officer in indian air force
परिजनों के साथ सिद्धांत सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव कंडबाड़ी के सिद्धांत सिंह ठाकुर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं। भारतीय वायुसेना अकादमी से पासआउट हुए सिद्वांत ठाकुर कंडबाड़ी से पहले वायु सेना के अफसर हैं। सिद्धांत ने स्कूली शिक्षा सेंट पॉल्स स्कूल पालमपुर से की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी के ऑल इंडिया लेवल एंट्रेंस टेस्ट पास किया।

विज्ञापन


समुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मैरिटाइम स्टडीज लोनावाला मुंबई से परीक्षा उतीर्ण की ओर मैरीन इंजीनियर कार्यरत हुए। उन्होंने अपने कार्यकाल में 16 यूरोपीय देशों का दौरा किया, लेकिन सिद्धांत ठाकुर बचपन से ही फौज में जाना चाहते थे। इसे लेकर उन्होंने परीक्षाएं उत्तीर्ण करके भारतीय वायु सेवा ज्वाइन की ओर आज फ्लाइंग अफसर नियुक्त हुए।
विज्ञापन


उन्होंने नौसेना की परीक्षा भी पास की थी, लेकिन उन्होंने वायु सेना को चुना। रविवार को कॉमन ग्रेजुएशन परेड की सलामी में उन्होंने भाग लिया। सिद्धांत के पिता लोकेंद्र सिंह ठाकुर पालमपुर में वरिष्ठ एडवोकेट हैं। माता ज्योति ठाकुर गृहिणी हैं। सिद्वांत ने कामयाबी का श्रेय दादा जैसी राम ठाकुर, दादी, नाना-नानी, माता-पिता, बड़ी बहन और स्कूल के अध्यापकों को दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed