फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shyama of Giripar becomes NIS coach, Archana of Rampur will give volleyball training

Himachal: गिरिपार की श्यामा बनीं एनआईएस कोच, रामपुर की अर्चना देंगी वॉलीबाल का प्रशिक्षण

Thu, 17 Jul 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)/रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)/रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

रोनहाट क्षेत्र के लोजा गांव की श्यामा एनआईएस महिला कबड्डी कोच बनी हैं। श्यामा ने एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) की ओर से करवाई एनआईएस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। 

विज्ञापन
Shyama of Giripar becomes NIS coach, Archana of Rampur will give volleyball training
श्यामा, अर्चना। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के गिरिपार के रोनहाट क्षेत्र के लोजा गांव की श्यामा एनआईएस महिला कबड्डी कोच बनी हैं। श्यामा ने एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) की ओर से करवाई एनआईएस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। श्यामा बेहतर साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच अमित धीमान और पूर्ण ठाकुर को दिया है। इन दोनों ने पांच साल तक श्यामा को प्रशिक्षण प्रदान किया। इससे पूर्व श्यामा वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला कबड्डी में गोल्ड मेडल भी हासिल कर चुकी हैं। सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने श्यामा को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन

रामपुर की अर्चना बनीं वॉलीबाल कोच
उपमंडल रामपुर की अर्चना ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वॉलीबाल कोच की परीक्षा पास की है। अब नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में डिप्लोमा कोर्स के लिए चयन हुआ है। रामपुर तहसील की दोफदा पंचायत से संबंध रखने वाली अर्चना हांगटा ने वॉलीबाल में बंगलूरू से कोच का डिप्लोमा हासिल किया है और अब नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में डिप्लोमा कोर्स इन स्पोर्ट्स कोचिंग के लिए वह चयनित हुई हैं। डिप्लोमा एशिया में भी मान्यता प्राप्त है। अर्चना ने इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोच बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed