फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shrikhand mahadev yatra 2023 Bhandara facility at three places for devotees

श्रीखंड महादेव यात्रा: श्रद्धालुओं को तीन जगह मिलेगी भंडारे की सुविधा, सात से शुरू होगी यात्रा

Mon, 26 Jun 2023 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jun 2023 06:16 PM IST
सार

यात्रा के दौरान बेस कैंप सिंहगाड़, थाचडू व भीमडवारी में तीन भंडारे लगाए जाएंगे। सिंहगाड़ बेस कैंप में श्रद्धालुओं के रहने व खाने की सुविधा उपलब्ध करवाने काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
shrikhand mahadev yatra 2023 Bhandara facility at three places for devotees
श्रीखंड महादेव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

समुद्रतल से करीब 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए देशभर के श्रद्धालुओं को खासा इंतजार है। सात से 20 जुलाई तक चलने वाली यात्रा को लेकर श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 32 किलोमीटर लंबी इस पैदल यात्रा में भाग लेने वाले भक्तों को भंडारे की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए भंडारे में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री का एक ट्रक यात्रा के बेस कैंप सिंहगाड़ के लिए रवाना हो गया है।

विज्ञापन


परवाणू से श्रीखंड सेवा मंडल के सदस्य अरुण अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विपन, संजीव व कमल ने ट्रक को रवाना किया है। दुनिया की मुश्किल धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड यात्रा को लेकर अब कुछ दिन शेष बचे हैं। श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं श्रीखंड सेवा मंडल के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि श्रीखंड यात्रा को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। वहीं यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन जगहों पर भंडारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए खाद्य सामग्री को भेजने का काम भी शुरू हो गया है। इसी के तहत परवाणू से सामान से भरा एक ट्रक सिहंगाड़ के लिए रवाना कर दिया है। यात्रा के दौरान बेस कैंप सिंहगाड़, थाचडू व भीमडवारी में तीन भंडारे लगाए जाएंगे। गोविंद शर्मा ने कहा कि सिंहगाड़ बेस कैंप में श्रद्धालुओं के रहने व खाने की सुविधा उपलब्ध करवाने काम शुरू हो गया है। छह जुलाई से यह पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed