फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shooting of Gadar-2 film started in Kalund village of kangra Himachal, scenes filmed on Sunny Deol and Amisha Patel

हिमाचल के इस गांव में शुरू हुई ‘गदर-2’ की शूटिंग, सनी देओल और अमीषा पटेल पर फिल्माए दृश्य

Wed, 01 Dec 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 08:06 PM IST
सार

फिल्म की शूटिंग के लिए फिलहाल सनी और अमिषा पालमुपर पहुंचे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ती जाएगी, दृश्य की मांग के हिसाब से अन्य कलाकार पालमपुर और धर्मशाला पहुंचेंगे। कोरोना के चलते कोविड निशा-निर्देशों की पालना के सख्त इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
Shooting of Gadar-2 film started in Kalund village of kangra Himachal, scenes filmed on Sunny Deol and Amisha Patel
गदर-2 की शूटिंग के दौरान सनी देओल ,अमिषा पटेल व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाक बंटवारे पर बनी सुपरहिट फिल्म ‘गदर-1’ के बाद इसका दूसरा भाग भी बनने जा रहा है। शूटिंग के लिए यूनिट कांगड़ा के पालमपुर पहुंच गई है। यूनिट के साथ फिल्म के मुख्य कलाकार सनी देओल और अभिनेत्री अमिषा पटेल भी पहुंचे हैं। नगरी के कालूंड गांव में ‘गदर-2’ की शूटिंग का रिटायर्ड प्रिंसिपल देशराज शर्मा के घर पर रिबन काटकर श्रीणगेश किया गया। यहां कुछ दृश्य फिल्माए गए। इसके बाद नगरी, धर्मशाला और योल में भी फिल्म की शूटिंग की गई। सनी और अमिषा गदर-1 जैसी लुक में ही दिख रहे हैं। पहला दृश्य सनी देओल पर फिल्माया गया। इसमें किसान की वेशभूषा में दो युवक सनी की घर के अंदर एंट्री करवाते हैं। फिल्म में कुछ स्थानीय युवाओं को भी अभिनय का मौका दिया गया, जो किसान की भूमिका में नजर आए।

विज्ञापन


शूटिंग इंचार्ज ने बताया कि पालमपुर और धर्मशाला के खूबसूरत स्थानों पर दृश्य फिल्माए जाएंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए फिलहाल सनी और अमिषा पालमुपर पहुंचे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ती जाएगी, दृश्य की मांग के हिसाब से अन्य कलाकार पालमपुर और धर्मशाला पहुंचेंगे। कोरोना के चलते कोविड निशा-निर्देशों की पालना के सख्त इंतजाम किए हैं। प्रशंसकों को भी आसपास नहीं आने दिया जा रहा है। हालांकि, शूटिंग की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और सनी, अमिषा की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। लेकिन निराशा हाथ लगी। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और यूनिट स्टाफ के कोविड टेस्ट लिए हैं। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा भी शूटिंग के पहले दिन नगरी में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed