{"_id":"5e6e38ba8ebc3ea7bf453bc1","slug":"shiv-shirgul-temple-in-sirmour-damaged-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से शिव-शिरगुल मंदिर क्षतिग्रस्त, पुजारी समेत तीन अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से शिव-शिरगुल मंदिर क्षतिग्रस्त, पुजारी समेत तीन अचेत
Sun, 15 Mar 2020 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Mar 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के गिरनोल में बिजली गिरने से पूर्णेश्वर शिव मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मंदिर में मौजूद पुजारी और एक अन्य व्यक्ति अचेत हो गए। हालांकि कुछ देर बाद दोनों को होश आ गया। बिजली गिरने से शिव मंदिर के साथ-साथ शिरगुल मंदिर को भी क्षति हुई है।
विज्ञापन
पूर्णेश्वर शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने बताया कि पंचायत कांडो-भटनोल के गिरनोल स्थित मंदिर में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे बिजली गिरी। इससे मंदिर के गुंबद और शिरगुल मंदिर को नुकसान हुआ। मंदिर में बिजली वायरिंग भी जल गई। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी के अलावा दो श्रद्धालु अचेत हो गए, जिन्हें बाद में होश आया।
विज्ञापन
दलीप ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में दोनों मंदिरों को हुई क्षति का आकलन किया गया। इसकी रिपोर्ट तहसीलदार शिलाई को दी जाएगी। सेवा समिति के महासचिव इंद्र ठाकुर ने बताया कि समिति अपने स्तर पर मंदिरों को ठीक कर रही है। 25 अप्रैल को शिव मंदिर में हवन यज्ञ व पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन