फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Vyapar Mandal staged a sit-in protest against the Sanjali lathicharge, market closed for half a day

Shimla: संजाैली लाठीचार्ज के विरोध में कारोबारियों ने निकाली रैली, बंद रखीं दुकानें

Thu, 12 Sep 2024 07:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

संजाैली स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन के दाैरान हुए लाठीचार्ज का शिमला व्यापार मंडल ने विरोध किया है। 

विज्ञापन
Shimla Vyapar Mandal staged a sit-in protest against the Sanjali lathicharge, market closed for half a day
शिमला व्यापार मंडल ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला के संजौली बाजार में हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में शिमला शहर और आसपास के उपनगरों के कारोबारियों ने तीन घंटे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। इस दौरान शिमला व्यापार मंडल ने नाज पर एकत्रित होकर यहां से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कारोबारियों ने रोष जताया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई पर रोष जताया। इस दौरान कारोबारी जयश्रीराम और वंदेमातरम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय पहुंचने पर कारोबारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कारोबारियों ने प्रदेश सरकार को चेताया कि वह हिंदू समाज की भावनाओं का ख्याल रखते हुए अवैध निर्माण के मामले में त्वरित कार्रवाई करे। इस मौके पर व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि वे सभी लोग हिंदू समाज के साथ हैं। जो हिंदू समाज और संगठन कहेंगे उसी हिसाब से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह व्यापारी बाद में हैं, पहले वह एक हिंदू है। इसके अलावा बालूगंज में भी कारोबारियों ने लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



शोघी बाजार में भी कारोबारियों ने रैली रोष रैली
शिमला शहर के अलावा साथ लगने उपनगरों में भी कारोबारियों ने लाठीचार्ज के विरोध में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को तीन घंटे तक बंद रखा। शोघी बाजार में कारोबारियों ने इसके विरोध में रैली भी निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। इसके अलावा उपनगरों के बाजारों के कारोबारियों ने दुकानों को बंद रखा। टुटू, जतोग और घणाहट्टी में भी तीन घंटे तक सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं।


 

बाजार बंद होने से परेशान हुए लोग, दुकानें खुलने का करते रहे इंतजार
राजधानी समेत शिमला के बाजार सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिमला शहर में जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए आए लोग परेशान हुए। खासकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग घंटों दुकानें खुलने का इंतजार करते रहे। दोपहर 1:00 बजे के बाद दुकानें खुलने के बाद लोगों ने सामान की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed