फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Truck laden with apple overturns after collision, four injured

ढली के पास ट्राले और ट्रक की टक्कर से हाईवे पर चार घंटे जाम, लाखों का सेब बरबाद

Fri, 04 Sep 2020 11:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shimla: Truck laden with apple overturns after collision, four injured
सेब से लदा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला

शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढली-मशोबरा बायफरकेशन के पास ट्रक और ट्राले की भीषण भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए और लाखों रुपये का सेब बरबाद हो गया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला हाईवे पर पलट गया और ट्रक बेकाबू होकर मशोबरा-करसोग सड़क पर जा गिरा। इस वजह से शिमला-रामपुर-किन्नौर राजमार्ग करीब चार घंटे बंद रहा। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। 

विज्ञापन


  पुलिस ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्राले को सड़क से हटाया और शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ बजे के बाद यातायात बहाल किया। हालांकि लोगों का कहना है कि वाहन तीन बजे के बाद वहां से गुजर पाए। वहीं मशोबरा-करसोग मार्ग बंद होने से मशोबरा, ततापानी और करसोग मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा। यहां यातायात शुक्रवार दोपहर बाद ही बहाल हो सका। शुक्रवार को डीसी अमित कश्यप, एसपी मोहित चावला और डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। हादसा रात करीब ग्यारह बजे ढली-मशोबरा बायफरकेशन पर हुआ। पुलिस को दी शिकायत में घायल नईम निवासी उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह रोहड़ू से सेब की 934 पेटियां लादकर यूपी जा रहा था। ढली बायफरकेशन के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एपी नंबर के ट्रक ने ट्राले को टक्कर दे मारी। हादसे में ट्रक और ट्राला अलग-अलग सड़कों पर पलट गए।
विज्ञापन


बेकाबू ट्रक नारंकडा से सेब की करीब 471 पेटियां लादकर आंध्रप्रदेश जा रहा था। इस बीच वाहनों के सड़क पर पलटने से दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात सुचारु करवाया। इस दौरान एएसपी प्रवीर ठाकुर, थाना प्रभारी राजकुमार और हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा मौके पर मौजूद थे। ढली पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फागू सेब नियंत्रण कक्ष में रोके वाहन
वाहनों की भिड़ंत के बाद पुलिस ने फागू स्थित सेब नियंत्रण कक्ष में भारी वाहनों को रोक दिया। यहां पर गाड़ियों की लाइनें लगी रहीं। रात करीब दो बजे वाहनों को शिमला की ओर जाने दिया गया। शुक्रवार को भी भारी वाहनों को बारी-बारी से भेजा गया ताकि जाम न लगे। इस दौरान छोटी गाड़ियां सुचारु रूप से चलती रहीं। 

ट्राले पलटने से बसों के रूट फेल, जाम में भी फंसी बसें

 राजधानी शिमला में ढली के पास कुफरी-मशोबरा बायफरकेशन पर सेब से लदे ट्रालों के पलटने के कारण लगे ट्रैफिक जाम के चलते शिमला मशोबरा रूट पर रवाना होने वाली कई बसें रूट पर रवाना नहीं हुईं। शिमला से सुबह करसोग जाने वाली दिल्ली-करसोग 6 बजे, शिमला करसोग 8:45 और शिमला-करसोग बस सुबह 10 बजे रूट पर रवाना नहीं हो पाईं। इसके अलावा तत्तापानी जाने वाली प्राइवेट बसें भी शुक्रवार सुबह सड़क बंद होने के कारण रूट पर रवाना नहीं हो सकीं। 

 शिमला लोकल डिपो की शिमला-घैणी 8:15 और शिमला-धर्मपुर 10:15 बजे वाली बस भी सड़क बंद होने के चलते रूट पर रवाना नहीं हो सकीं। सुबह 10:30 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इसके बाद शिमला खटनोल रूट पर बस रवाना की गई। ट्रैफिक जाम के चलते सुबह के समय मशोबरा रूट से शिमला आने वाली सैनल, दुर्गापुर, धार और जाबल सहित अन्य रूट की बसें ट्रैफिक जाम में फंसी रहीं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed