{"_id":"6381a939722fa758e953ae22","slug":"shimla-trap-cameras-installed-to-check-leopard-movements-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard Shimla: तेंदुए की सक्रियता जानने के लिए लगाए दो ट्रैप कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Shimla: तेंदुए की सक्रियता जानने के लिए लगाए दो ट्रैप कैमरे
Sat, 26 Nov 2022 03:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:34 PM IST
सार
विभाग के अनुसार देररात पैदल चलने वाले लोग टॉर्च जलाकर ही चलें। मोबाइल बजाते या गाना गाते हुए चलें ताकि जंगली जानवर हमला न कर सकें। देररात जंगल वाले रास्तों से अकेले चलने से बचें।
विज्ञापन
तेंदुए की सक्रियता जानने के लिए लगाया कैमरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के जाखू क्षेत्र में युवक पर हुए तेंदुए के हमले के बाद लोग दहशत में हैं। लोगों की मांग पर वन विभाग ने फाइव बेंच क्षेत्र में दो ट्रैप कैमरे लगाए हैं। साथ ही आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। ट्रैप कैमरे उस जगह लगाए गए हैं जहां युवक ने तेंदुए का हमला होने का दावा किया था। विभाग का कहना है कि ट्रैप कैमरे से कुछ दिन तेंदुए की आवाजाही देखी जाएगी। यदि तेंदुआ कैमरे में घूमता नजर आया तो फिर इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएंगे। विभाग युवक की मेडिकल रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही युवक को मुआवजा मिलना है।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवक ने अपने बयान में बताया कि घर लौटते वक्त उस पर फाइव बेंच के पास तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में उसके हाथ पर चोटें लगी हैं। विभाग का कहना है कि युवक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा तभी मिलेगा जब युवक आवेदन करेगा। आवेदन के साथ डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट भी लगेगी। रिपोर्ट से पता चलेगा कि तेंदुए के हमले से कितनी गहरी चोटें लगी हैं। डीएफओ शिमला शहरी अनीता भारद्वाज ने बताया कि इस क्षेत्र में दो ट्रैप कैमरे लगाए हैं। तेंदुए की आवाजाही चेक की जा रही है।
विज्ञापन
लोगों के लिए जारी की यह एडवाइजरी
आम जनता के लिए वन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग के अनुसार देररात पैदल चलने वाले लोग टॉर्च जलाकर ही चलें। मोबाइल बजाते या गाना गाते हुए चलें ताकि जंगली जानवर हमला न कर सकें। देररात जंगल वाले रास्तों से अकेले चलने से बचें। लोगों ने नगर निगम से शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक करने की मांग की है। शहर में कई जगह लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन