{"_id":"629aff33a6bed77d9f3b959f","slug":"shimla-summer-festival-2022-hansraj-raghuwanshi-and-guru-randhawa-perform-in-summer-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Summer Festival 2022: ग्रीष्मोत्सव की अंतिम संध्या में धमाल मचाएंगे गुरु रंधावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Summer Festival 2022: ग्रीष्मोत्सव की अंतिम संध्या में धमाल मचाएंगे गुरु रंधावा
Sat, 04 Jun 2022 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:15 PM IST
सार
सात जून को गायक हंसराज रघुवंशी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। आठ जून को पंजाबी गायक गुरु रंधावा समां बांधेंगे। अंतिम संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
गुरु रंधावा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
राजधानी शिमला में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां जोरों से चली हैं। युवाओं के चहेते मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा अंतिम संध्या में प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए राज्य पुस्तकालय के पास पंडाल बनाया गया है। पांच से आठ जून तक चलने वाले इस ग्रीष्मोत्सव में पहाड़ी और पंजाबी गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शहर में दो साल बाद भव्य तरीके से ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच जून को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहली संध्या पर पांच जून को कौन बनेगा करोड़पति शो में शामिल रहे शिमला के अरुणोदय शर्मा और हारमनी ऑफ पाइन्स (हुनरबाज फेम पुलिस आर्कस्ट्रा) बैंड प्रस्तुति देंगे। छह जून को नाटी किंग कुलदीप शर्मा, सात जून को गायक हंसराज रघुवंशी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। आठ जून को पंजाबी गायक गुरु रंधावा समां बांधेंगे। अंतिम संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये सांस्कृतिक दल भी देंगे प्रस्तुतियां देंगे
उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, असम (बिहू नृत्य) उत्तर प्रदेश (बनारस की होली और मयूर नृत्य), गुजरात (सिद्धि धमाल नृत्य), महाराष्ट्र (लावणी नृत्य), तेलंगाना (लांबड़ी नृत्य) और राजस्थान के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता और फैशन शो भी होंगे। गायन प्रतियोगिता, लिट फेस्ट, महानाटी, रस्साकसी प्रतियोगिता, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता, रॉक बैंड और कवि सम्मेलन भी होंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें से कुछ कार्यक्रम दौलत सिंह पार्क में होंगे।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग एकसाथ डालेंगे नाटी : डीसी
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और स्कूली छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकसाथ नाटी डालेंगी।