फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla's air is better than Manali, Dharamshala, tourists are flocking

Air Quality Index: पर्यटन नगरी मनाली, धर्मशाला से अच्छी शिमला की हवा, दौड़े आ रहे सैलानी

Sun, 05 Nov 2023 03:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Nov 2023 03:49 PM IST
सार

शिमला की हवा मनाली और धर्मशाला से भी अच्छी है, इसलिए पर पर्यटक भी दौड़े-दौड़े आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Shimla's air is better than Manali, Dharamshala, tourists are flocking
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की हवा मनाली और धर्मशाला से भी अच्छी है, इसलिए यहां पर्यटक भी दौड़े-दौड़े आ रहे हैं। शनिवार को शिमला में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूई 24 रहा तो मनाली में यह 45 और धर्मशाला में 52 मापा गया। हिमाचल प्रदेश में बद्दी की हवा सबसे ज्यादा दूषित है। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 पहुंच गया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में तो यह 400 से ऊपर चला गया है। दिवाली में तो यह इससे भी ऊपर चढ़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सहित देश के कई अन्य क्षेत्रों में जहां लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है, वहीं यह हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत की बात है। बरसात में भारी बारिश से आपदा के बाद यहां पर्यटन कारोबार चौपट हो गया था। अब इससे फिर इस व्यवसाय को गति मिल सकती है। मैदानों में लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं। बुजुर्गों और सांस के मरीजों को बड़ी परेशानी हो रही है। ऐसे लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश की आबोहवा संजीवनी है। शनिवार को परवाणू का 49, सुंदरनगर, डमटाल का एक्यूआई 51, कालाअंब का 61, नालागढ़ का 69, ऊना का 70, पांवटा साहिब का 82 और बरोटीवाला का 89 रहा। यह 50 से नीचे अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच कमजोर, 301 से 400 के बीच बहुत कमजोर और 401 से ऊपर गंभीर आंका जाता है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने 8 को भी बुलाई बैठक
हिमाचल प्रदेश में वायुमंडलीय प्रदूषण रोकने के लिए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 8 नवंबर को राज्य सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। इसमें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य की वस्तुस्थिति को स्पष्ट करेगा। इस बैठक में भी प्रदूषण नियंत्रण उपायों को और अधिक कारगर बनाने पर मंत्रणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में अच्छा ग्रीन कवर है। नया पौधरोपण भी होता है तो इसका लाभ होता है। यहां पर निर्माण गतिविधियों के दौरान भी ज्यादा धूल नहीं उड़ती है। साथ-साथ स्प्रिंकलिंग की जाती है। यहां पर जंगलों की आग का नियंत्रण भी अच्छा है। सबसे ज्यादा प्रदूषण स्टील और सीमेंट के उद्योग फैलाते हैं। इनकी निगरानी सख्ती से की जा रही है। धान की पराली को जलाने के मामले भी यहां बहुत ज्यादा नहीं हैं। परवाणू और कालाअंब जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति देश में बहुत अच्छी है। - अनिल जोशी, सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हिमाचल प्रदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed