फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Rohru News: Apple Orchards in Chaupal area damaged 100 Bigha land sinking

Shimla Rohru News: बमटा के बजरोठ में 100 बीघा जमीन खिसकी, बगीचे तबाह

Fri, 18 Aug 2023 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

बजरोठ गांव में हुए भूस्खलन से पूरा गांव दहशत में है। भूस्खलन के चलते बजरोठ मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा भी धंस गया है। इससे क्षेत्र में सेब की फसल पर संकट के बादल छाने लगे हैं।

विज्ञापन
Shimla Rohru News: Apple Orchards in Chaupal area damaged 100 Bigha land sinking
चौपाल की बमटा पंचायत के बजरोठ में धंस रही जमीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल की ग्राम पंचायत बमटा के बजरौंठ में करीब सौ बीघा जमीन खिसक गई है। इससे सेब और नशपाती के सैकड़ों पेड़ तबाह हो गए हैं। इसमें 20-30 बीघा जमीन पूरी तरह से धंस गई हैं वहीं 100 बीघा जमीन अपने स्थान से 12-15 फीट नीचे खिसक गई है। इससे जगह-जगह पर 3 से 4 फीट तक की दरारें आ गई हैं। इसमें करीब 500 सेब और नाशपाती के पौधे मलबे में दब चुके हैं जबकि करीब 1,500 पेड़ टेड़े होकर मलबे की चपेट में आने के कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


यही नहीं भूस्खलन के चलते बजरोठ मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा भी धंस गया है। इससे क्षेत्र में सेब की फसल पर संकट के बादल छाने लगे हैं। स्थानीय लोगों को अपनी सेब की फसल को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए प्रति बॉक्स 100 रुपये मजदूरी देनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के बीचोंबीच बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर भी टेड़ा हो गया है। इसको बिजली बोर्ड यहां से शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बजरोठ गांव में हुए भूस्खलन से पूरा गांव दहशत में है। भूस्खलन में राजेश शर्मा, दौलत राम शर्मा, जगत राम शर्मा, नंद लाल शर्मा, टेक चंद शर्मा, करम दास भागटा, दलीप रांटा और केवल राम रांटा को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों से उचित मुआवजा देने और संपर्क मार्ग को बहाल करने की मांग की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed