{"_id":"64e2fffe226893f11b016425","slug":"shimla-resident-havaldar-vijay-kumar-killed-in-leh-ladakh-accident-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh Accident: लेह सड़क हादसे में शिमला के हवलदार विजय शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh Accident: लेह सड़क हादसे में शिमला के हवलदार विजय शहीद
Mon, 21 Aug 2023 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:41 AM IST
सार
विजय कुमार 217 मीडियम आर्टेलेरी रेजीमेंट में कार्यरत थे। सैन्य अधिकारियों ने परिवार को विजय की शहादत की सूचना दी है।
विज्ञापन
विजय कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेह के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में शहीद सभी जवानों की शिनाख्त हो गई है। शिमला (ग्रामीण) की उप तहसील धामी की नेहरा पंचायत के हवलदार विजय कुमार (36) पुत्र बाबू राम भी शहीद हो गए हैं। सबसे अधिक चार जवान हरियाणा के हैं। सबके शव सैनिक सम्मान के साथ पैतृक गांवों में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विजय कुमार 217 मीडियम आर्टेलेरी रेजीमेंट में कार्यरत थे। सैन्य अधिकारियों ने परिवार को विजय की शहादत की सूचना दी है। विजय की पार्थिव देह सोमवार को उनके पैतृक गांव डिमन पहुंचेगी। विजय की मां कौशल्या देवी और पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय का बड़ा बेटा दक्ष छह साल जबकि छोटा बेटा अंशुल डेढ़ साल का है।
विज्ञापन
विजय कुमार 2006-07 में सेना में भर्ती हुए थे। बीते 12 मई को छुट्टी काटकर वह ड्यूटी पर गए थे। पंचायत प्रधान मीरा देवी ने बताया कि विजय छुट्टियों में आते थे तो स्थानीय युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग देते थे। उल्लेखनीय है कि वाहन में 10 सैन्य कर्मी यात्रा कर रहे थे, जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विजय कुमार, आठ अन्य जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।