शिमला: जुन्गा में पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल, चीन के यांग चेन बने पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के चैंपियन
जुन्गा की टिक्कर साइट में चल रहे फ्लाइंग फेस्टिवल के अंतिम दिन का रोमांच चरम पर रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुन्गा की हसीन वादियों में चार दिनों तक आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे पैराशूटों ने रोमांच का नजारा पेश किया। मंगलवार को संपन्न हुए शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 प्री वर्ल्ड कप एवं प्री एशियन लीग में 48 पायलटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें पांच देशों के 12 अंतरराष्ट्रीय पायलट भी शामिल रहे। मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के यांग चेन शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल कैटेगरी में स्वर्ण पदक और 2.35 लाख रुपये का पुरस्कार जीतकर चैंपियन बने।
दूसरे नंबर पर रहे नेपाल के अमन थापा को रजत और 1.25 लाख रुपये, जबकि मलयेशिया के मोहम्मद नफी बिन सुलेमान ने तीसरा स्थान हासिल कर 75 हजार रुपये प्राप्त किए। अमन थापा जिन्होंने पिछली दो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते थे, इस बार यांग चेन की सटीक उड़ान के सामने पीछे रह गए। प्रतियोगिता में पायलटों ने लगभग 8,000 फीट की ऊंचाई से उड़ान भरते हुए 5,000 फीट पर मौजूद जुन्गा की लैंडिंग साइट तक करीब 3,000 फीट की ऊंचाई की साहसिक छलांग लगाई। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन इस आधार पर किया कि वे कितनी सटीकता से लैंडिंग पिच पर बने बुल्सआई सर्कल को लक्ष्य बनाकर उतरते हैं, साथ ही उनके हैंग टाइम यानी हवा में बने रहने की क्षमता पर भी अंक दिए गए।
टीम कैटेगरी में टीम स्काई लीजेंड ने स्वर्ण पदक जीता, टीम छालो चंबा ने रजत और टीम हेक्स्टर किमिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्थानीय श्रेणी में ईमान रूंटल ने स्वर्ण, मोहित कुमार ने कांस्य और श्रेयांशी तमांग ने रजत पदक जीता। निर्णायक मंडल में राजू राय सहित हमीरपुर के संजीव ठाकुर, मेघालय की इवलिन नागनोग, रोबर्ट के स्टोन और एलेंच जी सांगलीन शामिल रहे। समापन समारोह में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने विजेताओं को सम्मानित किया। द ग्लाइड इन के सीईओ अरुण रावत ने आयोजन की सफलता के लिए जिला व स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।
पिछली बार के विजेता नेपाल के पायलट अमन थापा भी पहुंचे
फ्लाइंग फेस्टिवल में नेपाल के अमन थापा भी पहुंचे। थापा पिछली बार प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन बने थे। अमर उजाला से विशेष बातचीत थापा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग से हिमाचल में पर्यटन बढ़ेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत अच्छी जगह है। थापा ने कहा कि उनके घर के पास ही पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट है। जब वे सात-आठ साल के थे तो लैंडिंग साइट में बैठते थे। तब से पैराग्लाइडिंग में उनकी रुचि बढ़ी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग में पायलटों को अच्छे स्पॉन्सर नहीं मिल रहे। कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.