फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla packed with tourists: Occupancy reached 80 percent in hotels, parking problem may have to be faced today

शिमला पर्यटकों से पैक: होटलों में 80 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी, आज झेलनी पड़ सकती है पार्किंग की समस्या

Sat, 26 Mar 2022 11:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 11:29 AM IST
सार

 रविवार को 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। बीते हफ्ते की तरह इस वीकेंड पर भी शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लगने वाला है। शुक्रवार को हजारों सैलानी शिमला पहुंचे। शनिवार को भी सैलानियों की आवाजाही और बढ़ने वाली है।

विज्ञापन
Shimla packed with tourists: Occupancy reached 80 percent in hotels, parking problem may have to be faced today
शिमला पर्यटकों से पैक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए इस वीकेंड पर भी हजारों सैलानी हिल्सक्वीन शिमला पहुंचने वाले हैं। राजधानी के ज्यादातर होटलों में सैलानियों ने रविवार तक कमरे बुक करवाए हैं। शुक्रवार को ही शहर के होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई थी। रविवार को 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। बीते हफ्ते की तरह इस वीकेंड पर भी शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लगने वाला है। शुक्रवार को हजारों सैलानी शिमला पहुंचे। आज भी सैलानियों की आवाजाही और बढ़ने वाली है। ऐसे में शनिवार को शहर में पार्किंग और यातायात जाम की समस्या बढ़ने वाली है। होटल कारोबारियों के अनुसार बुधवार से ही वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है।

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में आजकल गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, गुजरात और राजस्थान से सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। विंटर सीजन के बाद समर सीजन के अच्छे आगाज से शहर के होटल कारोबारी और पर्यटन कारोबारी खुश हैं। बीते हफ्ते होली की छुट्टियों में रिकॉर्ड तोड़ सैलानियों ने शिमला का रुख किया था। दो साल कोरोना की मार झेलने के बाद भारी संख्या में सैलानी वीकेंड पर छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटक स्थलों कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा, चायल, कसौली में भी सैलानियों का जमावड़ा लग रहा है। 
विज्ञापन


शिमला का सुहावना मौसम लुभा रहा सैलानी
शिमला में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के समय गर्मी तो है लेकिन सुबह और शाम के समय अभी ठंडक है। वीरवार को बारिश की बौछारों के बाद गर्मी से हल्की राहत भी मिली है। सैलानियों के शिमला पहुंचने से होटल कारोबारियों के साथ टूअर एंड ट्रेवल, प्रैम संचालक, घोड़ा मालिकों, लक्कड़ बाजार, मालरोड के कारोबारी, टैक्सी चालक से लेकर पर्यटन कारोबार से जुड़े हजारों लोग भी पैसा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 फीसदी ऑक्यूपेंसी की उम्मीद : अग्रवाल 
टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस वीकेंड के लिए भी होटलों में काफी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। रविवार तक सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी की उम्मीद है। इससे होटल कारोबारियों को फायदा होगा।


कारोबारियों को मुनाफे की उम्मीद : सरना
 शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि शिमला का कारोबार पर्यटकों से चलता है। इससे शहर के हजारों कारोबारी और लोग जुड़े हैं। समर टूरिस्ट सीजन दो साल बाद बिना बंदिश शुरू हुआ है। ऐसे में इस साल कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed