{"_id":"63aebed0f47da014706b7c34","slug":"shimla-news-woman-murder-in-summerhill-shimla-police-lodges-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: समरहिल में महिला की हत्या करके पति फरार, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: समरहिल में महिला की हत्या करके पति फरार, तलाश शुरू
Fri, 30 Dec 2022 04:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:05 PM IST
सार
एक महीने से दंपती समरहिल क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। वीरवार सुबह मकान मालिक बिमला ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। महिला लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी में एक 32 वर्षीय विवाहिता के हत्या का मामला सामने आया है। महिला पुश्तिा उराव (32) पति निर्मल उराव, बारह गुड़िया, राजादंगा जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। पुलिस को महिला के पति पर हत्या की आशंका है। इस वारदात के बाद से पति फरार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शहर के बालूगंज थाना क्षेत्र में यह घटना पेश आई। दंपती कई सालों से शहर में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। इकी एक छोटी बेटी भी है जो रिश्तेदारों के पास है। एक महीने से दंपती समरहिल क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। वीरवार सुबह मकान मालिक बिमला ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। महिला लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ी थी। इसके सिर पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बालूगंज थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी रमेश ने बताया कि हत्या का मामला पेश आया है। मामले के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन