{"_id":"63fb841596c2b4c91e044283","slug":"shimla-news-tourist-enjoy-weekend-in-shimla-himachal-pradesh-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वीकेंड पर शिमला सैलानियों से गुलजार, होटलों में 30 से 40 फीसदी तक कमरे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वीकेंड पर शिमला सैलानियों से गुलजार, होटलों में 30 से 40 फीसदी तक कमरे बुक
Sun, 26 Feb 2023 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Feb 2023 09:39 PM IST
सार
सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर दोपहर के समय सैलानियों की भीड़ लगी रही। माल रोड और रिज मैदान पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वीकेंड पर शनिवार के बाद रविवार को भी शहर सैलानियों से गुलजार रहा। पूरे दिन रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। मैदानी इलाकों से पहुंचे सैलानियों ने शिमला के मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। रविवार को शहर के होटलों में 30 से 40 फीसदी तक कमरे बुक रहे।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद दो बजे सर्कुलर रोड स्थित लिफ्ट पार्किंग पैक हो गई। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर दोपहर के समय सैलानियों की भीड़ लगी रही। माल रोड और रिज मैदान पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
रिज मैदान पर पूरे दिन सैलानियों का जमवाड़ा लगा रहा। रिज पर सैलानी घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाते दिखे। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीकेंड पर रविवार को भी शहर में सैलानियों की भीड़ रही, हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को सैलानियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन